ASIA CUP WINNERS (1984-2023)

Tags



ACC Asia Cup 2023
ACC Asia Cup 2023

                                      
Asian_Cricket_Council
Asian_Cricket_Council
क्रिकेट दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में से एक हैं और इस खेल की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। इसका मुख्य कारण है विभिन्न देशों के बीच खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूनामेंट। इन टूनामेंटों में एक है एशिया कप। अब तक हुए 16 एशिया कप में सबसे ज्यादा भारत ने खिताब अपने नाम किया है। वहीं श्रीलंका ने छह और पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप जीता है। अब तक खेले गये एशिया कप में सबसे ज्यादा 1220 रन का रिकार्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम है। वहीं सबसे ज्यादा 30 विकेट लेन का रिकार्ड श्रीलंका के ही मुथैया मुरलीधरन के नाम है। 

 तो आइए जानते है दोस्तों एशिया कप टूनामेंट के बारे में-

19 और 20 सितम्बर 1983 को नई दिल्ली में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का गठन किया गया। जिसका मुख्यालय श्रीलंका के कोलम्बो में है। 1983 में इस परिषद में सात देश शामिल थे। जो वर्तमान में सदस्य देशों की संख्या 25 हो गई हैं।

Asian Cricket Conference
Inaugural Meeting of The Asian Cricket Conference on 19th and 20th September 1983 New Delhi



Members of Asian Cricket Council
Members of Asian Cricket Council


1983 में इस परिषद में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर शामिल थे। 1984 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) इस क्लब में शामिल हुआ। इसी तरह 1990 में नेपाल, 1996 में बु्रनेई, मालदीव और थाईलैण्ड, 2000 में ओमान और कतर, 2001 में भूटान, 2003 में अफगानिस्तान, बहरीन, ईरान, कुवैत और सउदी अरब, 2004 में चीन, 2005 में म्यान्मार तथा 2012 में कम्बोडिया, चीनी ताइपे और ताजिकिस्तान शामिल हुए। वर्तमान में इस परिषद में एशिया महाद्वीप के 25 देश शामिल है।

1984 Asia Cup -

एसीसी द्वारा 1984 में पहली बार एशिया कप टूनामेंट का आयोजन यूएई में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ था। पहली बार खेलेे गये एशिया कप को भारतीय टीम ने अपने नाम किया।

Team India won the Asia Cup 1984
 Team India won the Asia Cup 1984

 
1986 Asia Cup -

1986 में एशिया कप श्रीलंका में पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। श्रीलंका के साथ तनावपूर्ण क्रिकेट संबंधों के कारण भारत ने इस टूर्नामेंट से हिस्सा नहीं लिया था और बांग्लादेश ने पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। और यह टूनामेंट श्रीलंका के नाम रहा।

Team Sri Lanka won the Asia Cup 1986

1988 Asia Cup -

1988 में बांग्लादेश में पहली बार चार देश भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। जिसमें भारत दूसरी बार विजेता बना।

Team India won the Asia Cup 1988

 
1990-91 Asia Cup -

1990-91 में एशिया कप भारत में श्रीलंका, बांग्लादेश और भारत के बीच खेला गया। भारत के साथ तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से हिस्सा नहीं लिया था। जिसमें भारत विजेता रहा।

Team India won the Asia Cup 1990-91

1995 Asia Cup -

1995 में यूएई में आयोजित एशिया कप भारत ने चौथी बार जीता। इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश की टीम शामिल थी।

Team India won the Asia Cup 1995

1997 Asia Cup -

1997 में श्रीलंका में खेले गये एशिया कप मेजबान श्रीलंका ने दूसरी बार अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश की टीम शामिल थी।

Team Sri Lanka won the Asia Cup 1997

2000 Asia Cup -

2000 में बांग्लादेश में खेले गए एशिया कप को पाकिस्तान ने पहली बार अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश की टीम शामिल थी।

Team Pakistan won the Asia Cup 2000

2004 Asia Cup -

2004 एशिया कप श्रीलंका में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और पहली बार एशिया कप खेल रहे हांग-कान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हुआ। जिसमें श्रीलंका की टीम तीसरी बार विजेता रही।

Team Sri Lanka won the Asia Cup 2004

2008 Asia Cup -

2008 में पाकिस्तान में आयोजित एशिया कप टूनामेंट में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 378 रन और श्रीलंका के ही अजंता मेंडिस ने 17 विकेट लिया था। जो एशिया कप का एक रिकार्ड बना। जिसमें बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और हांग-कान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हुआ। यह टूनामेंट चौथी बार श्रीलंका के नाम रहा।

Team Sri Lanka won the Asia Cup 2008

2010 Asia Cup -

2010 में श्रीलंका में खेला गया एशिया कप पांचवीं बार भारत के नाम रहा। जिसमें बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान एवं श्रीलंका की टीम शामिल थी।

Team India won the Asia Cup 2010

2012 Asia Cup -

2012 बांग्लादेश में खेले गये एशिया कप को पाकिस्तान ने दूसरी बार जीता। जिसमें बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान एवं श्रीलंका की टीम शामिल थी।

Team Pakistan won the Asia Cup 2012

2014 Asia Cup -

2014 में एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ पहली बार अफगानिस्तान को शामिल किया गया। श्रीलंका इस टूनामेंट का पांचवीं बार विजेता बना।

Team Sri Lanka won the Asia Cup 2014

 2016 Asia Cup -

2016 में एशिया कप बांग्लादेश में टी-20 प्रारूप का में खेला गया था। जिसमें बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और यूएई की टीम शामिल हुई। भारत ने यह टूनामेंट छठवीं बार अपने नाम किया।

Team India won the Asia Cup 2016

2018 Asia Cup -

2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारत में होने वाले एशिया कप को यूएई में आयोजित किया गया। जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और हांग-कांग की टीम शामिल हुई। टूनामेंट के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारत ने सातवीं बार खिताब जीता।

Team India won the Asia Cup 2018

2022 Asia Cup -

2022 में एशिया कप यूएई में टी-20 प्रारूप का में खेला गया। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और हांग-कांग की टीम शामिल हुई। श्रीलंका इस टूनामेंट को छठवीं बार अपने नाम किया।

Team Sri Lanka won the Asia Cup 2022

 2023 Asia Cup -

2023 में एशिया कप का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान में हुआ। जिसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पहली बार नेपाल की टीम के बीच खेला गया। फाईनल मैच में भारत ने श्रीलंका को हराते हुए आठवीं बार एशिया कप अपने नाम किया। टूनामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज भारत के कुलदीप यादव को दिया गया। टूनामेंट में सबसे ज्यादा 302 रन भारत के शुबमन गिल ने बनाया और सबसे ज्यादा 11 विकेट श्रीलंका के मथीशा पथिराना ने दिया था। फाईनल मैच में 6 विकेट लेने वाले भारत के मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Team India won the Asia Cup 2023


एशिया कप 2023 महत्वपूर्ण तथ्य
  • एशिया कप 2023 का खिताब भारतीय टीम ने जीता।
  • 2023 में आयोजित एशिया कप 16वां संस्करण था।
  • भारत ने एशिया कप का खिताब 8 बार जीता है।
  • एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका देश में हुआ।
  • एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा 302 रन भारत के शुबमन गिल ने बनाया। 
  • एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा 11 विकेट श्रीलंका के मथीशा पथिराना ने लिया।
  • एशिया कप 2023 में प्लेयर ऑफ द सीरीज भारत के कुलदीप यादव को दिया गया।
  • एशिया कप 2023 में नेपाल की क्रिकेट टीम को पहली बार शामिल किया गया ।
  • एशिया कप 2023 के फाईनल मैच का मैन ऑफ द मैच भारत मोहम्मद सिराज को चुना गया। 
  • एशिया कप 2023 में 6 देश की क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया ।
  • भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कम 2023 का खिताब जीता है।
  • एशिया कप में सबसे ज्यादा 1220 रन का रिकार्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम है। 
  • एशिया कप में सबसे ज्यादा 30 विकेट लेन का रिकार्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है।
  • एशिया कप का आयोजन एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा किया जाता है। 
  • एशियाई क्रिकेट परिषद में सदस्यों की संख्या 25 है।
  • एशियाई क्रिकेट परिषद का मुख्यालय कोलम्बो, श्रीलंका में है।
  • एशिया कप का आयोजन पहली बार 1984 किया गया था।
  • एशियाई क्रिकेट परिषद के वर्तमान अध्यक्ष भारत के जय शाह है।
  • एशियाई क्रिकेट परिषद का गठन 19 सितम्बर 1983 किया गया था।
  • भारत ने 8, श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप जीता है।
  • 1986 में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम ने हिस्सा नहीं लिया था।


EmoticonEmoticon