FIFA WORLD CUP 2018

Tags

 FIFA WORLD CUP 2018


                                   

फुटबाल 11-11 खिलाड़ियों के दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला विश्व के सबसे रोमांचक खेलों में से एक है और यह विश्व के लगभग सभी देशों में लोकप्रिय खेल है। और जहां बात आती है फीफा वर्ल्ड कप कि तो इसका रोमांच अपनी चरम सीमा पर होता है। तो आइए जानते है, हाल ही में खेले गये फीफा वर्ल्ड कप 2018 के बारे में।
रूस में पहली बार हुआ आयोजन-
2018 में रूस में पहली बार आयोजित 21वां फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई तक किया गया। 31 दिनों तक चले इस रोमांचक खेल में 32 देशों की फुटबाल टीमों के बीच 64 रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में हुए। खास बात यह है कि रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का पहला और फाईनल मैच खेला गया।
FIFA WORLD CUP 2018

इस प्रतियोगिता में शामिल 32 टीमों को 8 ग्रुपों में बांटा गया था। 

ग्रुप ए - उरुग्वे, रूस, सउदी अरब, मिस्र
ग्रुप बी - स्पेन, पुर्तगाल, ईरान, मोरक्को
गु्रप सी - फ्रांस, डेनमार्क, पेरू, ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप डी - क्रोएशिया, अर्जेण्टीना, नाईजीरिया, आइसलैण्ड
ग्रुप ई - ब्राज़ील, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, कोस्टा रीका
ग्रुप एफ - स्वीडन, मेक्सिको , दक्षिण कोरिया, जर्मनी
ग्रुप जी - बेल्जियम, इंग्लैण्ड, ट्यूनिशिया, पनामा
ग्रुप एच - कोलोंबिया, जापान, सेनेगल, पोलैंड

इन गु्रप में हुए मैंच में टॉप दो टीमों ने अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहे।
ग्रुप ए - उरुग्वे, रूस
ग्रुप बी - स्पेन, पुर्तगाल
गु्रप सी - फ्रांस, डेनमार्क
ग्रुप डी - क्रोएशिया, अर्जेण्टीना
ग्रुप ई - ब्राज़ील, स्विट्ज़रलैंड
ग्रुप एफ - स्वीडन, मेक्सिको
ग्रुप जी - बेल्जियम, इंग्लैण्ड 
ग्रुप एच - कोलोंबिया, जापान

नॉक आउट राउण्ड-
(1) फ्रांस ने अर्जेण्टीना को (4-3)
(2) उरुग्वे ने पुर्तगाल को (2-1)
(3) रूस ने पेनाल्टी शूटआउट में स्पेन कोे (1(4)-1(3))
(4) क्रोएशिया  ने पेनाल्टी शूटआउट में डेनमार्क को (1(3)-1(2))
(5) ब्राजील ने मेक्सिको को(2-0)
(6) बेल्जियम ने जापान का (3-2)
(7) स्वीडन ने स्विटजरलैंड को (1-0)
(8) इंग्लैण्ड ने पेनाल्टी शूटआउट में कोलोंबिया को (1(4)-1(3))
हराकर क्वार्टर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह बनाई। 

क्वार्टर फाइनल-
(1) फ्रांस ने उरूग्वे को (2-0)
(2) बेल्जियम ने ब्राजील को (2-1)
(3) इंग्लैण्ड ने स्वीडन को (2-0)
(4) क्रोएशिया ने पेनाल्टी शूटआउट में रूस को (2(4-2(3))
हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सेमीफाइनल -
फाइनल में पहुंचने के लिए खेले गए सेमीफाइनल मैच में फ्रांस ने बेल्जियम को (1-0) तथा क्रोएशिया ने इंग्लैण्ड को (2-1) हराया।

वहीं तीसरे स्थान के लिए 14 जुलाई को खेले गये मैच में बेल्जियम ने इंग्लैण्ड को (2-0) हराते हुए तीसरे स्थान पर रहीं।
फाइनल-
फाइनल मुकाबले में 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस ने क्रोएशिया को (4-2) से हराकर 20 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। 1998 में मेजबान फ्रांस ने ब्राजील को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

फाइनल मैच में फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस तरह 2018 फीफा वर्ल्ड कम में 
फ्रांस विजेता
उप विजेता क्रोएशिया
तीसरे स्थान पर बेल्जियम और 
चौथे स्थान पर इंग्लैण्ड की टीम रही। 
प्राईज मनी-
प्राईज मनी की बात करें तो फाइनल जीतने वाली फ्रांस को 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपये), दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये), तीसरे नंबर पर रही बेल्जियम को 24 मिलियन डॉलर (करीब 164 करोड़ रुपए) और चौथे स्थान पर रही इंग्लैंड की टीम को 22 मिलियन डॉलर (करीब 148 करोड़ रुपए) मिले।
इस प्रतियोगिता में बेल्ज्यिम की टीम ने 7 मैचों में सर्वाधिक 16 गोल किया और पूरे प्रतियोगिता की बात करे तो 64 मैचों में 169 गोल किए गये।
शुभंकर (जाबीवाका)-
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में चश्मा पहले हुए भेड़िए जाबीवाका को शुभंकर चुना गया था। जाबीवाका का रूसी भाषा में अर्थ होता है जो स्कोर कर सके।
Zabivaka

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल का अवार्ड क्रोएशिया के खिलाड़ी लुका मॉद्रिच दिया गया।
LUKA MODRIC (CROATIA) Golden Ball Award

6 मैचों में 6 गोल लगाने वाले इंग्लैड के कप्तान हैरी केन ने गोल्डन बूट अवार्ड जीता।
HARRY KANE (England) Golden Boot Award

27 गोल बचाने वाले बेल्जियम के थिबॉट कोर्टिस ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के रूप में गोल्डन ग्लवव्य अवार्ड जीता। 
THIBAUT COURTOIS (BELGIUM) Golden Glove Award

यंग प्लेयर अवार्ड फ्रांस के केलियन एमबापे ने फीफा के नाम रहा। 
KYLIAN MBAPPE (france) Best Young Player Award

साथ ही स्पेन ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ अनुशासनात्मकता के लिए फेयर प्ले ट्रॉफी जीती।
FIFA Fair Play Award (Spain)


2022 में 22वां फीफा वर्ल्ड कप कतर में पहली बार नवम्बर-दिसम्बर में खेला जाएगा। पहली बार अरब की मेजबानी में होने वाले इस टूनामेंट काआयोजन 21 नवम्बर से 18 दिसम्बर तक किया जाएगा। 
2022 FIFA World Cup


EmoticonEmoticon